आसेब
- ₹260.00
- by
- Book: Aaseb
- Paperback: 278 pages
- Publisher: Gradias Publishing House
- Language: Hindi
- ISBN-13: 978-8199929371
- Product Dimensions: 22 x 14 x 2 cm
आसेब: डर और रहस्य की छह अलग-अलग कहानियाँ
आसेब हॉरर की छह कहानियों का संग्रह है। इनका स्वरूप पारंपरिक भूत-प्रेत की कहानियों से कुछ अलग है। कई जगह कहानी जानबूझकर ऐसे मोड़ पर रुकती है जहां अंतिम निष्कर्ष पाठक स्वयं निकाल सकता है। इसीलिए हर कहानी का अनुभव पाठक की अपनी कल्पना के अनुसार अलग हो सकता है।
पहली कहानी खबीस शापित अमरत्व की कथा है। सदियों से जीवित एक अनाम व्यक्ति अपनी उम्र और जीवन को बनाए रखने के लिए दूसरों की जिंदगी चुराने का रास्ता चुनता है। उसके निशाने पर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले सक्षम और प्रभावशाली लोग होते हैं।
आसेब एक ऐसे युवक की कहानी है जो स्वभाव से डरपोक है, लेकिन स्वयं को बहादुर साबित करने की सनक में अपने ही लिए मुश्किलें पैदा करता है। नकारात्मक शक्तियाँ उसके जीवन पर हावी होने लगती हैं और अंततः उसे समझ आता है कि डर से भागने के बजाय उसका सामना करना ही उससे निकलने का रास्ता है। इसके लिए वह घने जंगल में स्थित उसी भयावह जगह पर लौटता है जहां से सबकुछ शुरू हुआ था।
डार्क टूरिज्म उन जगहों के प्रति बढ़ते आकर्षण को आधार बनाती है जिन्हें भूतिया घटनाओं, त्रासदियों या पैरानार्मल गतिविधियों से जोड़कर प्रचारित किया जाता है। लंदन में रहने वाले एशियाई दोस्तों का एक समूह ऐसी ही जगह पर रोमांच की तलाश में पहुंचता है, लेकिन पहली ही रात उन्हें एहसास होने लगता है कि जिस दुनिया को वे अफवाह समझ रहे थे, वह शायद वास्तविक है।
द लेक हाउस मिस्ट्री में लूज़ेर्न के एक झील किनारे बने विला से एक युवा वास्तुकार और उसकी पत्नी गायब हो जाते हैं। वर्षों बाद जमी हुई झील से आने वाली आवाजें और अजीब दृश्य उस पुराने रहस्य को फिर जीवित कर देते हैं।
नाईट वाकर एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसकी जिंदगी शोषण के कारण असमय समाप्त हो गई थी, लेकिन मृत्यु के बाद भी उसे शांति नहीं मिली। वह एक शरीर से दूसरे शरीर तक भटकती रहती है।
अंतिम कहानी रोज़वेल मेंशन एक ऐसी अलग वास्तविकता की कल्पना करती है जिसमें घर में रात बिताने वाला व्यक्ति शारीरिक रूप से अपनी दुनिया में मौजूद रहते हुए मानसिक रूप से किसी दूसरी दुनिया में प्रवेश कर जाता है—और वहां से वापस लौटना संभव नहीं होता।
इस तरह आसेब की छह कहानियाँ हॉरर को अलग-अलग रूपों में प्रस्तुत करती हैं—कहीं अमरत्व के अभिशाप के रूप में, कहीं डर के रूप में, कहीं भूतिया स्थान के रूप में और कहीं ऐसी वास्तविकता के रूप में जिसकी सीमा समझना ही मुश्किल है।
To Buy this Book, Click Here:




Post a Comment