Header Ads

जूनियर

  

  • ₹280.00
  • by Ashfaq Ahmad  (Author)
  • Book: Junior
  • Paperback: 302 pages
  • Publisher: Gradias Publishing House
  • Language: Hindi
  • ISBN-13: 978-81-999293-8-8
  • Product Dimensions: 22 x 14 x 2 cm

जूनियर: मजबूरी से शुरू होकर इंसानियत तक पहुँचने की कहानी

जब रोजगार के रास्ते बंद हो जाएँ, उम्मीदें टूट जाएँ और परिवार के लिए दो वक्त का खाना जुटाना भी मुश्किल हो जाए, तब इंसान के सामने कई बार ऐसे विकल्प आते हैं जिन्हें वह सामान्य परिस्थितियों में कभी स्वीकार नहीं करता।

जूनियर ऐसे ही एक व्यक्ति की कहानी है, जिसकी जिंदगी आर्थिक मजबूरियों के कारण पूरी तरह बदल जाती है। आत्महत्या और समझौते के बीच उसे समझौते का रास्ता चुनना पड़ता है और वह पुरुषों के लिए बने उस देह-व्यापार के बाजार में प्रवेश करता है जिसे अब तक मुख्यतः महिलाओं से जोड़कर देखा जाता रहा है।

लेकिन यह दुनिया बाहर से दिखाई देने जितनी आसान नहीं है। इसके पीछे ग्राहक, एजेंसियाँ, ट्रेनर, कोऑर्डिनेटर और कमीशन पर काम करने वाला एक पूरा तंत्र मौजूद है। आर्थिक मंदी और कोरोना जैसी आपदाओं ने जहां बड़ी संख्या में लोगों को गरीबी और बेरोजगारी की ओर धकेला, वहीं समाज के एक आर्थिक रूप से सक्षम वर्ग की उपभोग क्षमता भी बढ़ी। इसी विरोधाभास के बीच जिस्मफरोशी का बाजार भी नए रूपों में फैलता दिखाई देता है।

जूनियर जब इस दुनिया का हिस्सा बनता है तो उसके पुराने भ्रम धीरे-धीरे टूटने लगते हैं। धर्म, समाज और प्रचार से बने विचारों का सामना उसे वास्तविक जीवन की परिस्थितियों से करना पड़ता है।

इस यात्रा में उसे केवल बाहरी संघर्षों से नहीं, बल्कि अपने भीतर के अपराधबोध और आत्मग्लानि से भी जूझना पड़ता है। अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश उसे लगातार नई परेशानियों में धकेलती है।

फिर भी कहानी का अंतिम स्वर निराशा का नहीं है। लंबे संघर्ष के बाद जूनियर अपने भीतर मौजूद पूर्वाग्रहों और मानसिक बोझ से बाहर निकलता है। वह उस मुकाम तक पहुँचता है जहां उसके लिए पहचान, धर्म और सामाजिक छवियों से ऊपर इंसानियत सबसे महत्वपूर्ण मूल्य बन जाती है।


To Buy this Book, Click Here:


No comments

Please Dont Enter any Spam Link